महासमुन्द

सात दिनी आवासीय लोक संगीत कार्यशाला में शामिल हुए ढाई सौ प्रशिक्षार्थी
07-Jun-2025 4:20 PM
सात दिनी आवासीय लोक संगीत कार्यशाला में शामिल हुए ढाई सौ प्रशिक्षार्थी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 7 जून। बागबाहरा नगर में लोक कलाकार संरक्षण समिति बागबाहरा के तत्वावधान में 30 मई से 6 जून तक सात दिनी आवासीय लोक संगीत कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें पूरे प्रदेश के बारह जिलों के प्रशिक्षार्थी कुल 250 की संख्या में शामिल हुए। सभी ने अपने छत्तीसगढ़ी कला संस्कृति धरोहरों को संजोने के लिए वादन, संगीत,वक्तव्य का प्रशिक्षण लिया।

छग की लोक संस्कृति, लोक गीत, लोक संगीत, लोक नृत्य यहां की विशिष्ट पहचान है। किसी भी राज्य या देश की सांस्कृतिक विरासत उसकी आत्मा होती है। समय के साथ.साथ सांस्कृतिक.सामाजिक. पारंपरिक बदलाव स्वाभाविक है। लोक कलाकार संरक्षण समिति बागबाहरा छत्तीसगढ़ की लोक कला, लोक गीत, लोक वाद्य के संरक्षण और बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है। कार्यशाला का लगातार पंचम दिवस अपने उद्देश्य को लेकर सफलता पूर्वक संचालित किया गया। जिसमें बागबाहरा नगर के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक संगठनों के मुखिया शामिल हुए।

 

प्रथम दिवस उद्घाटन सत्र में नगर पालिका परिषद के तमाम जन प्रतिनिधियों का आगमन हुआ। क्रमश: अन्यान्य दिवस सरस्वती शिशु मंदिर, आर्ट ऑफ लिविंग परिवार, मंदिर चलो समिति, मातृ शक्ति समिति, नगर साहू समाज बागबाहरा, आरएसएस के पदाधिकारी, साहित्यिक संस्था साहित्य संदेश के सदस्य के साथ नगर के सहयोगी, गणमान्य नागरिक व व्यापारी शामिल हुए। प्रत्येक दिवस रात्रि कालीन कार्यक्रम में छग के सुप्रसिद्ध गायक.संगीतकार पं. विवेक शर्मा, नीलेश शर्मा और पूरे परिवार का आगमन हुआ।

प्रदेश नाचा संघ के अध्यक्ष रंजित चक्रधारी कका भतीजा नाच पार्टी, सुखरीडबरी के रैनु.बन्दन नाच पार्टी, लोक कलाकार संरक्षण समिति के कलाकारों ने प्रशिक्षणार्थियों के मध्य उन्हें प्रेरणा देने अपनी प्रस्तुति किया। प्रशिक्षणार्थियों ने इन पांच दिवस में जो कुछ सीखा उसका प्रदर्शन अतिथियों के मध्य किया। इस मौके पर धनराज साहू, चिंता राम सेन, किरण क्षत्रे, टीकम पटेल, डिमान सेन, बालेश साहू, हरकेश महानंद, लक्ष्मण साहू, विश्राम यादव, विनोद दीवान, परस पटेल, महेंद्र साहू, अरुण साहू, मनोज देवांगन सहित अन्य मौजूद थे।


अन्य पोस्ट