महासमुन्द

अध्यक्ष निधि से मुक्तिधाम के शवदाह भवन के ऊपर लगेगा शेड
06-Jun-2025 4:27 PM
अध्यक्ष निधि से मुक्तिधाम के शवदाह भवन के ऊपर लगेगा शेड

पीआईसी की बैठक में शहर विकास के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 6 जून। नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू की अध्यक्षता में कल प्रेसिडेंट इन काउंसिल पीआईसी की बैठक आहूत की गई। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान शहर के प्रमुख विकास के मुद्दों पर सहमति बनाकर आगामी बजट में पेश करने का निर्णय लिया गया।

इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष श्री साहू ने सभी पीआईसी मेंबरों को शहर विकास में सहयोग करते हुए कार्य करने का निवेदन किया। उन्होंने पीआईसी मेंबरों से कहा कि आप सभी के सहयोग से हम शहर को विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ाने संकल्पित हैं। उन्होंने शहर के सेवाभावी संस्थानोंए प्रतिष्ठित नागरिकों से भी अपील की कि शहर विकास में आप सभी का सहयोग आवश्यक है। सहयोग के इच्छुक नागरिकए संस्था पालिका में उनसे मुलाकात कर सकते हैं। शहर में मूलभूत सहित विकास कार्यों में अब तेजी लाना है। इसी परिप्रेक्ष्य में यह बैठक बुलाई गई है।

बैठक का प्रमुख एजेंडों में नगर पालिका परिषद के लिए अध्यक्ष निधि मद से वार्ड क्र. 29 भलेसर रोड स्थित मुक्तिधाम में शव दाह भवन के उपर शेड निर्माण करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा गत दिनों जिला दिव्यांग संघ के पदाधिकारियों द्वारा अध्यक्ष श्री साहू से मुलाकात कर दिव्यांगों के लिए भवन उपलब्ध कराए जाने की मांग की गई थी। उक्त मांग पर चर्चा कर आज बजट में शामिल करने का निर्णय लिया गया। चर्चा में यह निर्णय लिया गया कि वार्ड क्र. 15 स्थित व्यायाम शाला को उन्नति दिव्यांग कल्याण संघ महासमुंद के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध कराकर उन्हें प्रदान किया जाएगा। जिससे दिव्यांगजन यहां अपनी गतिविधियोंं को संचालित कर सकें। इसके अलावा जाति एवं निवास के प्राप्त आवेदनों पर चर्चाए वित्तीय वर्ष 2024.25 में अधोसंरचना मद से शेष 31ण्00 लाख के विकास कार्यों पर विचार एवं निर्णयए 2 एचपी मोटर पंप क्रय के संबंध में निर्णयए नगर पालिका परिषद महासमुंद में रिक्त राजस्व उप निरीक्षक पद पर पदोन्नति करने का निर्णयए पालिका में कार्यरत तृतीय श्रेणी कर्मचारियों को समयमान वेतनमान का लाभ प्रदान करने का निर्णयए वित्तीय वर्ष 2025.26 एवं 2026.27 हेतु आयकरए जीएसटीए उपकर फाइलिंग रिटर्न कार्य हेतु भावपत्र सूचना आमंत्रण कर न्यूनतम दर की स्वीकृति के संबंध में विचार कर निर्णय लिया गया।

 

प्रेसिडेंट इन काउंसिल की बैठक में प्रमुख रूप से नपा उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, सभापति जय देवांगन, सभापति सूरज नायक, सभापति गुलशन साहू, सभापति ईश्वरी भोई, सभापति जितेंद्र ध्रुव के अलावा सीएमओ अशोक सलामे, विभाग प्रभारी दिलीप कश्यप, उप अभियंता करण यादव, लेखापाल सीताराम तेलक जल प्रभारी, कृष्णकुमार वैष्णव प्रभारी राजस्व, सुरेश तिवारी वाहन प्रभारी, नौशाद बक्श एसबीएम, यशवंत ठाकुर लोनिवि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 


अन्य पोस्ट