महासमुन्द
शिक्षकों की कमी:सांकेतिक बंधक के बाद स्कूल में तालाबंदी
06-Jun-2025 3:59 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 6 जून। बया क्षेत्र के ग्राम रंगोरा प्राथमिक विद्यालय में युक्तियुक्तकरण के विरोध में शाला भवन में शिक्षकों को कुछ देर तक सांकेतिक बंधक बनाने के बाद छोडक़र स्कूल में तालाबंदी कर दी गई।
प्राथमिक शाला में 89 छात्र-छात्राएं हैं। यहां तीन शिक्षक थे। जिसमें से एक शिक्षक का तबादला किया गया है और माध्यमिक विद्यालय में दो शिक्षक थे। जिसमें आपस में मिलजुलकर छात्रों को अध्ययन करा रहे थे।
एक शिक्षक का ट्रांसफर होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। जिसमें स्कूल में तालाबंदी की गई है। जब तक शिक्षकों की भर्ती नहीं होगी, स्कूल में तालाबंदी रहेगी और कोई भी पालक अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजेगा। इस अवसर पर सरपंच, पंच व ग्रामीण जन उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे