महासमुन्द

वृक्ष केवल प्रकृति का आभूषण नहीं, बल्कि जीवन का आधार-कलेक्टर
06-Jun-2025 2:48 PM
वृक्ष केवल प्रकृति का आभूषण नहीं, बल्कि जीवन का आधार-कलेक्टर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 6 जून। विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता और संवेदनशीलता बढ़ाने हेतु एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी कार्यालय परिसर में किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह की  सानिध्य एवं मार्गदर्शन में पौधारोपण किया गया। जिसे उन्होंने एक संकल्प और जनभागीदारी की प्रतिज्ञा के रूप में प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम की शुरुआत इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के जिला संगठक अशोक गिरि गोस्वामी ने रेडक्रॉस की जनकल्याणकारी एवं सामाजिक सेवाओं की जानकारी से शुरू की। उन्होंने संस्था द्वारा पर्यावरण, स्वास्थ्य और समाज सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों का विवरण साझा किया। इसके उपरांत चेयरमैन संदीप दीवान ने वृक्षारोपण एवं प्रदूषण नियंत्रण के लिए टीम द्वारा चलाए जा रहे अभियानों की जानकारी दी और उपस्थितजनों को इस कार्य में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया।मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री लंगेह ने सभी उपस्थित जनसमूह, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं पालकों को संबोधित करते हुए कहा कि वृक्ष केवल प्रकृति का आभूषण नहीं, बल्कि जीवन का आधार हैं। प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल करें। उन्होंने वृक्षारोपण को एक सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी बताते हुए सभी को इसके लिए प्रतिज्ञा दिलाई।

             

  इस अवसर पर कलेक्टर ने रेडक्रॉस कार्यालय का निरीक्षण भी किया। यहां उन्होंने भवन की स्थिति, संसाधनों एवं आवश्यकताओं का अवलोकन करते हुए कार्यालय के समुचित विकास के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। कार्यक्रम में इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारी, उपाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार राठौर, कोषाध्यक्ष पारस चोपड़ा, संरक्षक सदस्य महेंद्र कुमार श्रीश्रीमाल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, चिकित्सकगण, रेडक्रॉस प्रबंध समिति के सदस्य दाऊ लाल चंद्राकर, राजेश्वर खरे, अरुणा शुक्ला, प्रेम नारायण चंद्राकर, माधव टांकसाले, एच आर बघेल, हीरा लाल बंजारे, मनीष शर्मा, वार्ड पार्षद शुभा शर्मा,  आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अहिल्या मरकाम,प्रभा पंडा, रामेश्वरी साहू, निकिता मसीह, सागर ठाकुर, कंप्यूटर ऑपरेटर तेजलाल देवांगन, कुंदन थानेकर, द्वारिका प्रसाद सिन्हा उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट