महासमुन्द

स्कूल में पौधरोपण
06-Jun-2025 2:43 PM
स्कूल में पौधरोपण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 6 जून। विश्व पर्यावरण दिवस पर पीएमश्री सेजेस तुमगांव में एक पेड़ मां के नाम थीम के तहत आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूल के प्राचाय एल. कुरिल के नेतृत्व में छात्रों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।  इस अवसर पर स्कूल परिसर में वृक्षारोपण और पर्यावरण जागरूकता से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य एल.कुरिल ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व और एक पेड़ मां के नाम अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए किया। उन्होंने छात्रों को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और अपनी माताओं के सम्मान में पेड़ लगाने की प्रेरणा दी। इस अभियान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया है, जो पर्यावरण संरक्षण को सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ता है। कार्यक्रम में शिक्षक आईएल साहू, के आर साहू, कामता प्रसाद साहू, सिद्धांत गायगौरे, सुरेश यादव, लक्ष्मी नारायण साहू,सजल चंद्राकर, लोकेश साहू, अंकिता दुर्गेश ध्रुव समेत अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट