महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 4 जून। नियमित डोर टू डोर कचरा गाड़ी नहीं पहुंचने की वजह से अब नागरिक यूजर चार्ज देने में कतरा रहें हैं। पूर्व में जो वाहन रोजाना कचरा कलेक्शन के लिए पहुंचती थी, अब सप्ताह में महज 2 या 3 दिन ही पहुंच रही है। फलस्वरूप लोग कचरा कलेक्शन करने वालों को कह रहे कि किस बात का चार्ज दें, गाड़ी तो पहुंच ही नहीं रही।
जानकारी मिल रही है कि नगर पालिका महासमुंद आर्थिक रूप से इतनी कमजोर हो चुकी है कि कचरा पालिका की कचरा वाहनों में डीजल तक नहीं भरा पा रही है। ना ही पालिका कर्मियों का वेतन नहीं दे पा रही है। फलस्वरूप पुन: एक बार पालिका कर्मी
कार्यालय नगर पालिका परिषद महासमुंद अब आंदोलन के मूड में हैं। यूजर चार्ज वसूली में पीछे रहने की वजह से अब हर साल बकाया राशि बढ़ती जा रही है। इस वर्ष अब तक 46 फीसदी लोग यूजर चार्ज जमा नहीं किए हैं। नगर पालिका लक्ष्य से 54 फीसदी ही यूजर चार्ज की वसूली कर पाई है।
मिली जानकारी के अनुसार शहर के 30 वार्डों में नगर पालिका के सफाई कर्मियों द्वारा हर दिन डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन किया जाता है। गीला व सूखा कचरा को अलग-अलग इक_ा कर चार मणिकंचन केंद्रों में पहुंचाया जाता है। यहां पर कचरों की छंटाई की जाती है। गीले कचरे से खाद का निर्माण किया जाता है। घरों से कचरा उठाने के एवज में नगर पालिका यूजर चार्ज वसूलती है। लेकिन शहर के लोग नियमित रूप से शुल्क जमा नहीं करते हैं। बकाया राशि बढऩे के कारण पालिका के कामों पर भी इसका असर पड़ता है।नगर पालिका से मिली जानकारी के अनुसार 107.54 लाख रुपए यूजर चार्ज वसूलने का लक्ष्य है। इसमें से अब तक 1.79 लाख की ही वसूली हो पाई है। अभी भी पूर्व के 90.62 लाख रुपए बकाया है, जो 54 प्रतिशत है। नगर पालिका के स्वच्छता कर्मियों द्वारा घर.घर जाकर यूजर चार्ज लिया जाता है। फिर भी शहर के लोग भुगतान करने में आनाकानी करते हैं। जानकारी के मुताबिक शहर के 30 वार्डों से प्रतिदिन 13 से 15 टन कचरा निकलता है। इसमें आठ टन गीला कचरा और पांच टन सूखा कचरा निकलता है। रेस्टोरेंट, होटलों, दुकानों और घरों के लिए अलग-अलग शुल्क निर्धारित किए गए हैं। जिनकी बकाया राशि लगातार बढ़ता ही जा रही है। नगर पालिका हर साल लोगों से समय पर यूजर चार्ज देने की अपील करती है। बावजूद इसके लोग नियमित इसका भुगतान नहीं करते हैं। होटलों व दुकानों में बकाया तथा चालू मांग मिलाकर की है। 910.93 लाख रुपए पालिका का वसूली करना बाकी है। लेकिन18.99 लाख की ही वसूली हो पाई है। आप सहीं कह रहे हैं कि टैक्स वसूली काफी कमजोर है। जिसे बढ़ाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। आवश्यकता पडऩे पर अतिरिक्त वसूली कर्मी की व्यवस्था की जाएगी-अशोक सलामे सीएमओ, नपा महासमुंद। मालूम हो कि वर्तमान में शहर से गीला व सूखा कचरा एकत्रित कर मणिकंचना केंद्र खरोरा, तुमाडबरी, खैरा और दलदली रोड स्थित केंद्रों में ले जाया जाता है। जहां कचरा की छंटाई की जाती है। इस कार्य के लिए लगभग 107 स्वच्छता दीदी व कर्मी लगे हुए हैं।
कचरे को बेचकर भी स्वच्छता कर्मी को आय होती है। जिसे समूह की महिलाएं ही उपयोग में लाती हैं। यूजर चार्ज सहित अन्य करों की वसूली में भी पालिका पिछड़ रही है। हर साल लक्ष्य से 50 फीसदी ही वसूली हो पाती है। भुगतान की अपील और कार्रवाई की चेतावनी के बाद भी लोग भुगतान में आगे नहीं आ रहे हैं। इसका असर स्वच्छता कर्मियों के मानदेय भुगतान व नपा के विकास कार्यों पर भी पड़ता है।
यहां सालिड वेस्ट मेनेजमेंट सिस्टम में यूजर चार्ज वसूलने की व्यवस्था है। दुकानों व कर्मिशयल कॉम्पलेक्स वाले यूजर चार्ज देने में आनाकानी ज्यादा करते हैं। बड़े होटलों व दुकानों में वर्ग फीट के हिसाब से यूजर चार्ज वसूला जाता है। कई व्यापारी इस व्यवस्था का विरोध भी कर रहे हैं। जिसके चलते यूजर चार्ज का भुगतान नहीं करते हैं। स्वच्छता कर्मियों से भी कई बार लोगों की बहस भी हो जाती है। नियमित यूजर चार्ज जमा नहीं होने से पालिका पर बोझ भी बढ़ता है। व्यापारियों का कहना है कि यह कर अन्य करों की तुलना में महंगा है।
ज्ञात हो कि वित्तीय वर्ष 2024-25 की चालू मांग 836.63 लाख है। वहीं 2025-26 की मांग 417.57 लाख रुपए हैं। इसमें से मात्र 12.47 लाख रुपए की ही वसूली हो सकी है। जबकि बकाया की मांग 493.36 लाख रुपए है। इनमें से मात्र 6.52 लाख रुपए ही पालिका वसूल सकी है।