महासमुन्द

फांसी पर लटकती मिली युवती की लाश
04-Jun-2025 3:54 PM
फांसी पर लटकती मिली युवती की लाश

किराये के मकान में सहेली के साथ रहती थी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 4 जून। सरायपाली शहर के एक निजी अस्पताल में कार्यरत एक युवती की किराये के निवास पर फसी पर लटकती हुई लाश देखी गई। मंगलवार को अचानक हुए इस घटना की सूचना जैसे ही सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को मिली। अंचल में सनसनी फैल गई। मृतिका की पहचान अंजली साहू पिता रतन साहू निवासी ग्राम घेसपाली के रूप में हुई है। संदिग्ध अवस्था में मिले शव को देखकर आत्महत्या या हत्या को लेकर शहर में तरह-तरह की चर्चा होती रही। फिलहाल पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है और पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक स्थिति की जानकारी मिलने की बात कही है।

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार ग्राम बांसपाली निवासी अंजली साहू शहर के  ओम हॉस्पिटल में काम करती थी। कुछ दूरी पर ही महलपारा में मानिकपुरी मकान में अपने सहकर्मी सहेली साथ किराये पर रहती थी। अंजली की सहेली की ड्यूटी अस्पताल में सुबह से शाम 4 बजे तक रहती है। कल घटना के समय भी वह अपनी ड्यूटी अस्पताल गई हुई थी और अंजली ड्यूटी पर न जाकर घर पर ही थी। जानकारी अनुसार घटना के पूर्व कुछ दिनों से वह थोड़ी परेशान थी।

शाम 4 बजे के बाद जब अंजली की सहेली ड्यूटी से घर वापस लौटी तो उसने देखा कि घर से किसी प्रकार की आवाज नहीं आ रही है। उसने भीतर देखा तो दरवाजे के पास अंजली फ ंदे से झूल रही थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। फिलहाल पुलिसल मामले की जांंंंंंच में जुटी है और शव ंंंंंंंंंंंंंपोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मामले का खुलासा होने की बात कही जा रही है।

 दूसरी ओर अंजली के परिजनों से पूछे जाने पर उन्होंने हत्या की आशंका जताई है और इस संबंध में उनके द्वारा उच्चाधिकारियों को आवेदन देकर मामले की गहन जांच करने का निवेदन किया जा रहा है।


अन्य पोस्ट