महासमुन्द

अगले 6 दिन केवल बादल-अंधड़, बारिश के आसार नहीं
04-Jun-2025 3:32 PM
अगले 6 दिन केवल बादल-अंधड़, बारिश के आसार नहीं

महासमुंद, 4 जून। आगामी 6 दिनों तक बारिश के बिल्कुल भी आसार नहीं हैं। आने वाला सप्ताह केवल बदली तथा अंधड़ में बीतेगा। इसे लेकर का किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें है। खास तौर पर साग सब्जियों की फसल उत्पादन करने वाले किसान सर्वाधिक परेशान हैं। मौसम विज्ञान विभाग भलेसर से मिली जानकारी अनुसार आने वाले दिनों में महासमुंद जिले में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान हर रोज 60-70 प्रतिशत नमी होने की संभावना है।  मौसम विभाग के अनुसार औसतन 38-39 सेंटीग्रेड तथा 27.28 सेंटीग्रेड के बीच दर्ज किए जाने की पश्चिमी एवं दक्षिण पश्चिम दिशा की हवा चलने की संभावना है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। कृषि वैज्ञानिकों ने ग्रीष्मकालीन गन्ना फसल में नाइट्रोजन का छिडक़ाव तथा आवश्यकता अनुसार सिंचाई की सलाह दी है।

 

 दलहन फसल की कटाई एवं कार्य जल्दी करें। तिलहनी फसलों की कटाई शीघ्र करें तथा मूंगफली फसल की खुदाई का कार्य समय पर करें। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक एसके वर्मा ने बताया कि भिंडी, भट्टा, मिर्च, खीरा, कट्टू, लौकी, मूली, फूलगोभी इत्यादि फसलों की खेती की तैयारी करें एवं बीजों की व्यवस्था करें। कुंदरू, परवल जैसे बहू वर्षीय फसलों की रोपाई खेत में जून के प्रथम सप्ताह से तीसरे सप्ताह तक करें। पपीता के पौधे में टपक सिंचाई की व्यवस्था होने पर प्रतिदिन शाम के समय एक घंटा सिंचाई करें तथा बाढ़ पद्धति से प्रत्येक 3 से 4 दिन में सिंचाई करें। पपीता फल के बीज रोपण का कार्य मौसम साफ  रहने पर करें।


अन्य पोस्ट