महासमुन्द

वार्ड भ्रमण कर नागरिकों की समस्याओं से अवगत हुए नपाध्यक्ष
04-Jun-2025 3:27 PM
वार्ड भ्रमण कर नागरिकों  की समस्याओं से  अवगत हुए नपाध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 4 जून। नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू कल मंगलवार को शहर के वार्ड क्रमांक 5 के नागरिकों से मुलाकात कर उनका हाल जाना तथा उनकी समस्याएं सुनी।

 भ्रमण के दौरान वार्डवासियों ने श्री साहू को विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।

जिसमें प्रमुख रूप से बादल गली के सामने स्थित गौरा चौरा का मरम्मतए चौक के पास के रंगमंच मरम्मत, वार्ड के विभिन्न गलियों में सडक़ों की मरम्मत व सीसी रोड निर्माण, नालियों का जीर्णोद्धार, बोर में पंप लगाने, सहित वार्ड के प्रमुख चौक चौराहों में सीसी कैमरा लगाने की मांग की गई।

 

इसके अलावा हड्डी गोदाम के पास रहवासियों को आवास का लाभ प्रदान करने की मांग की गई। जिस पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री साहू ने समस्त मांगों पर शीघ्र कार्य करने आश्वस्त किया। वहीं पीएम आवास की मांग पर संबंधित विभाग प्रभारियों को सभी का फार्म भरने निर्देशित किया। वार्ड भ्रमण के दौरान श्री साहू ने नागरिकों के बीच बैठकर उनकी मांगों व समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनी तथा वार्ड में समस्त मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही।

इस दौरान छोटे बच्चों ने श्री साहू से मिलकर उनके साथ-साथ वार्ड भ्रमण किया। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने व शहर का नाम रौशन करने बच्चों का उत्साह वर्धन किया।


अन्य पोस्ट