महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 3 जून। नगर से करीब 12 किलोमीटर दूर टिकरापारा जंगल में एक जंगली सुअर का शव सड़ता दिखाई दिया। उक्त संबंध में वन विभाग के किसी अफसर से चर्चा नहीं हो पाई है।
सोमवार दोपहर‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता एक खबर के लिए दोपहर टिकरापारा जा रहे थे। इस बीच टिकरापारा चौक के पास दुर्गंध उठती देख जिज्ञासा में कुछ ग्रामीणों से पूछने पर उन्होंने पास ही कक्ष क्रं. 229-230 में एक जंगली सुअर मृत मिला। शव से दुर्गंध उठ रही थी।
इस दौरान ‘छत्तीसगढ़’ ने वन रक्षक से सम्पर्क का प्रयास किया, परन्तु उनका मोबाइल नहीं लगा। ग्रामीणों के अनुसार वन विभाग को पता है कि इस क्षेत्र में लगातार शिकार हो रहे है। इसके बावजूद विभाग की अनदेखी से बेजुबानों की लगातार मौत की खबरें आ रही हंै। ज्ञात हो कि स्थानीय वन परिक्षेत्र में विगत दो माह से रेंजर का पद रिक्त है। जिसके कारण वन अपराधों में वृद्धि दर्ज की गई है।