महासमुन्द
अनुदान राशि स्वीकृत
03-Jun-2025 4:20 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 3 जून। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6.4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर 03 मृतकों के निकटतम वारिसानों के लिए चार लाख रुपए के मान से कुल 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है।
इनमें पानी में डूबने से मृत्यु होने पर महासमुंद विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पासिद की मृतिका उर्मिला बाई निषाद, पिथौरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम मेमरा के मृतक मनोज रात्रे एवं सरायपाली विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम कुटेला के मृतक मुकेश दास के परिजन के लिए 04.04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे