महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 3 जून। रविवार की दोपहर पटेवा थाना क्षेत्र अंर्तगत एक बुजुर्ग को सांप ने डस लिया। उसकी उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार पटेवा के ग्राम नयापारा निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग चरंता उर्फ चाकू यादव गांव में थे। इसी दौरान उन्हें किसी विषैले सांप ने काट लिया।
परिजनों ने जानकारी के बाद उन्हें पहले पटेवा उप स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया, जहां से उन्हें तुमगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में रिफ र कर दिया गया।
जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल महासमुंद भेजा गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान ही बुजुर्ग की रात में मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार पटेवा के ग्राम नयापारा निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग चरंता उर्फ चाकू यादव गांव में थे। इसी दौरान उन्हें किसी विषैले सांप ने काट लिया।