महासमुन्द

पंचशील वार्ड में खुले डीपी बॉक्स से हादसे की आशंका
03-Jun-2025 4:08 PM
पंचशील वार्ड में खुले डीपी बॉक्स से हादसे की आशंका

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 3 जून। महासमुंद नगर के पंचशील वार्ड में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास सडक़ किनारे लगे ट्रांसफार्मर का डीपी बॉक्स कई महीनों से खुला पड़ा है। खुले में छोड़ देने से आसपास गुजरने वाले पशुओं व लोगों को उससे हादसा की आशंका बनी रहती है। मोहल्ले वालों ने कई बार इसमें सुधार करवाने की मांग की है पर अब तक इसे सुधरवाया नहीं गया है।


अन्य पोस्ट