महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,2जून। शराब की अवैध बिक्री पर महासमुंद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लक्ष्मी गौरी ढाबा बसना तथा खोखएपुर गाय गोठान से 2 प्रकरणों में कुल 57.9 लीटर शराब कीमती 10110 रुपए जप्त कर 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के विरूध्द आबकारी एक्ट कायम कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार प्रकरण 01 थाना बसना क्षेत्र में कल एक जून का है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस घटना स्थल एनएच 53 रोड के किनारे लक्ष्मी गौरी ढाबा के सामने ग्राम भठोरी निवासी अमित अग्रवाल उम्र 37 साल निवासी वार्ड नंबर 13 बसना से पूछताछ की। आरोपी के कब्जे से एक पीला रंग के प्लास्टिक थैले में रखे 19 पौवा गोवा, 04 पौवा मेगडावल नंबर वन, 03 पौवा रायल स्टेज अंग्रेजी शराब प्रत्येक पौवा में 180, 180 एमएल कुल 4680 एमएल कीमती 3670 रुपए तथा दूसरे सफेद रंग के प्लास्टिक थैले के अंदर 18 पौवा देशी प्लेन शराब कुल जुमला 7.920 लीटर शराब कीमती 5110 रुपए, वाहन स्कूटी एक्टीवा ग्रे कलर कीमती 50 हजार रुपए बरामद कर आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।
इसी तरह प्रकरण 2 में थाना बलौदा क्षेत्र में 31 मई 2025 को मुखबीर की सूचना पर ग्राम खोखेपुर गाय गोठान के पास अवैध महुआ शराब रखकर ग्राहक का इंतजार कर रहे मुनीराम सिदार उम्र 50 साल साकिन टीभुपाली थाना बलौदा को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से दो प्लास्टिक थैले में 04 प्लास्टिक पालीथीन में भरे 5-5 लीटर महुआ शराब, दो प्लास्टिक बोरी के अंदर 06 प्लास्टिक पालीथीन में भरी हुई 5-5 लीटर अवैध महुआ शराब जुमला 50 लीटर महुआ शराब मिला। आरोपी के विरुध्द धारा 34-2 आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।