महासमुन्द

अवैध गांजा पर कार्रवाई, 1 अन्तरराजीय तस्कर गिरफ्तार
02-Jun-2025 3:52 PM
अवैध गांजा पर कार्रवाई, 1 अन्तरराजीय तस्कर गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,2जून। एंटी नारकोटिक्स टास्क फ ोर्स महासमुंद ने अवैध मादक पदार्थ गांजा पर कार्रवाई करते हुए एक अन्तर राजीय तस्कर को  को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 26 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 3 लाख90 हजार रुपए एवं 01 नग स्वीफ्ट डिजायर कार कीमती 6 लाख कुल 9 लाख90 हजार रुपए बरामद किया है।

पुलिस के मुताबिक ाना कोमाखान क्षेत्र में कल एक जून को टेमरी नाका में चेकिंग दौरान मुखबिर सूचना से मिली सूचना के आधार पर संदिग्ध वाहन स्विफ्ट डिजायर कार को रोकने का प्रयास किया गया किंतु कार सवार स्टॉपर को ठोकर मारकर भागने लगा। जिसका पीछा कर कोमाखान चौखड़ी के पास रोका गया। कार में सवार अज्ञात व्यक्ति कार से उतर कर जंगल की तरफ भागने लगा, जिसे टीम ने दौड़ाकर पकड़ा।

पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम प्रवीण कुमार कुशवाहा आयु 24 वर्ष निवासी सिंगरौली मध्य प्रदेश बताया। उन्होंने ओडि़शा के बालिगुंडा से अवैध मादक पदार्थ गांजा खरीदकर बिक्री हेतु मध्यप्रदेश लेकर जाना बताया। संदेही की निशानदेही पर कार की डिक्की से दो प्लास्टिक बोरियों में भरा कुल 26 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती लगभग 3 लाख, 90 हजार रुपए, एक स्विफ्ट डिजायर कार कीमती लगभग 6 लाख रुपए, जुमला कीमती 9लाख ,90 हजार रुपए को जप्त कर आरोपी के विरूध्द थाना कोमाखान में अपराध धारा 20बी नारकोटिक एक्ट के तहत् कार्रवाई की गई है। यह सम्पूर्ण कार्रवाई महासमुंद पुलिस की टीम के द्वारा की गई है।


अन्य पोस्ट