महासमुन्द
महासमुंद, 31मई। खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम अर्जूंदा में एक युवक की कूलर के करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना गुरुवार शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि मृतक जगन्नाथ साहू ग्राम पंचायत अर्जंूदा का रहने वाला था। गुरुवार को शाम 6 बजे कमरे में उनका बेटा खेल रहा था, तभी वह खेलते-खेलते कूलर के पास चला गया और कूलर को पकडऩे लगा। इसी दौरान कूलर में करंट आ गया। करंट के झटके लगने पर युवक अपने बच्चे को हटाने की कोशिश कर रहा था कि कूलर को छूते झटका लगने से गंभीर रुप से घायल हो गया। आनन फानन में उसे नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। रात हो जाने के कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं हो गया। शुक्रवार को पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।