महासमुन्द

कोमाखान में सैनिक सम्मान कार्यक्रम
27-May-2025 4:12 PM
कोमाखान में सैनिक  सम्मान कार्यक्रम

महासमुंद, 27 मई। एकल अभियान मंच कोमाखान के तत्वावधान में सोमवार को अटल समरसता भवन कोमाखान में सैनिक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सैनिक जवानों के पालकगण उपस्थित हुए।

 

ग्राम खट्टी से सैनिक नोहर सिंग पटेल की मां लछंतीन बाई पटेल, ग्राम शिवनी से सैनिक भोला राम निषाद के पिता गोपाल निषाद, ग्राम सिमगांव से धनराज पटेल की मां कुंती बाई पटेल को श्रीफल व शाल भेंट कर सम्मान किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जवां बाई ठाकुर सरपंच कोमाखान, आशीष राव वाकड़े, हेमंत सोनवानी, रमेश पटेल, दीपेश यादव, त्रिलोक टांडी, प्रणव तिवारी,उषा ठाकुर,गिरिजा देवांगन, रुक्मिणी यादव, दुलारी देवांगन, किरण मानिकपुरी, लक्षमी देवन्तीन ठाकुर, सालिक राम साहू, राधेश्याम दीवान, मदन लाल आचार्य आदि मौजूद थे।


अन्य पोस्ट