महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 27 मई। छत्तीसगढ़ सहायक विकास विस्तार अधिकारी एडीईडी परीक्षा 2025 को ध्यान में रखकर जिला प्रशासन महासमुंद द्वारा विनय कुमार लंगेह कलेक्टर महासमुंद के मार्गदर्शन में संचालित नवकिरण अकादमी में छत्तीसगढ़ सहायक विकास विस्तार अधिकारी परीक्षा हेतु 04 टेस्ट सीरीज के क्रम में कल तीसरा टेस्ट का आयोजन किया गया।
जारी विज्ञप्ति में डी बसंत साव जिला समन्वयक नवकिरण अकादमी ने बताया कि 04 टेस्ट सीरीज के क्रम में कल तीसरा टेस्ट पेपर था जो संपूर्ण सिलेबस पर आधारित मेगा टेस्ट 03 था। जिसमें कुल 100 नंबर का प्रश्न था। इसमें भारत का सामान्य अध्ययन, छत्तीसगढ़ का सामान्य अध्ययन, आजीविका संबंधित योजनाओं की जानकारी, पंचायती राज की जानकारी, ग्रामीण विकास की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी, सामान्य हिंदी आदि के 100 प्रश्न पूछे गए थे। तीसरा टेस्ट पेपर में नवकिरण कोचिंग और ग्रंथालय में अध्ययनरत 64 परीक्षार्थियों और अन्य परीक्षा की तैयारी करने वाले 59 परीक्षार्थियों, कुल 123 परीक्षार्थियों ने शामिल होकर टेस्ट दिलाया। टेस्ट सीरीज के लिए प्रतिभागियों का उत्साह देखा जा रहा है। जिससे प्रत्येक टेस्ट में प्रतिभागियों की संख्या में लगातार बढ़ती जा रही हैं।
4 टेस्ट सीरीज के क्रम में चौथा व अंतिम टेस्ट मेगा टेस्ट 4 आगामी एक जून रविवार को आयोजित किया जाएगा। जो पुन: परीक्षा के संपूर्ण पाठ्यक्रम पर आधारित रहेगा। आगे बताया कि आगे आयोजित होने वाले टेस्ट में तैयारी करने वाले और छत्तीसगढ़ सहायक विकास विस्तार अधिकारी परीक्षा में शामिल होने वाले इच्छुक परीक्षार्थी जानकारी प्राप्त करने और पंजीयन कराने कार्यालय नवकिरण अकादमी महासमुंद में आकर संपर्क कर सकते हैं।