महासमुन्द

स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश प्रारंभ
27-May-2025 2:58 PM
स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश प्रारंभ

महासमुंद,27मई। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय अशासकीय महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश 24 मई से प्रारंभ हो गया है।

 

शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद के एनईपी प्रभारी डॉ. ई पी चेलक ने बताया कि 12 वीं उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं महाविद्यालय में स्नातक स्तर पर संचालित कक्षाएं बी ए, बीकॉम, बीएससी बायो एवं गणित,बीसीए प्रथम सेमेस्टर एवं डिप्लोमा कोर्स के अंतर्गत डीसीए प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेना चाहते हैं वे विश्विद्यालय के ऑनलाइन आवेदन पोर्टल से अपना फॉर्म भर सकते हैं। महाविद्यालय में संचालित पाठ्यक्रम बीए् प्रथम सेमेस्टर में 440 सीटें, बीकॉम प्रथम सेमेस्टर 225 सीटें, बीएससी बायो प्रथम सेमेस्टर 300 सीटें, बीएससी गणित प्रथम सेमेस्टर 160 सीटें, बीसीए प्रथम सेमेस्टर 40 सीटें एवं डीसीए प्रथम सेमेस्टर 100 सीटें महाविद्यालय में है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि पश्चात विश्विद्यालय के आगामी आदेशों के बाद उक्त सीटों पर मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। यह जानकारी प्राचार्य करुणा दुबे ने दी है।


अन्य पोस्ट