महासमुन्द

लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
26-May-2025 4:07 PM
लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

महासमुंद, 26 मई। बागबाहरा के ग्राम जुनवानी बीट क्रमांक 128 में लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को वन विभाग द्वारा जब्त किया है। जिसमें मिश्रित प्रजाति के लकड़ी भरे हुए थे। हालांकि जब्त की गई लकड़ी की कीमत अभी तक पता नहीं चल पाया है। सरंक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। मालूम हो कि बागबाहरा वन क्षेत्र में इस वक्त लकडिय़ों की अवैध कटाई चरम पर है। जिसके रोकथाम को लेकर बागबाहरा वन परिक्षेत्र अधिकारी द्वारा वनों को कटाई करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि टीम के द्वारा लगातार नजर रखी जा रही है। इन दिनों लकड़ी तस्कर सक्रिय हैं, जो रात के अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल के पेड़ों की कटाई कर उसे महंगे दामों में दूसरे जिले में बेचते हैं।


अन्य पोस्ट