महासमुन्द

नालियों में झिल्ली, बोरियां न डालें, सफाई मित्रों को दें-पालिका उपाध्यक्ष
26-May-2025 3:54 PM
नालियों में झिल्ली, बोरियां न डालें, सफाई  मित्रों को दें-पालिका उपाध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 26 मई। कल सुबह एक घंटे की बारिश से शहर की नालियों से गंदगी रोड में आने लगी। शहर के हृदय स्थल बग्गा स्टोर्स चौक में पानी  गन्दगी सडक़ पर आ जाने पर नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी ने सफाई प्रभारी दिलीप चन्द्राकर सफाई मैट जीतू सोनी को सफाई टीम के साथ नालियों में फंसे कचरे को बाहर निकलवाया गया। श्री राठी ने बताया कि नाली से ऐसे कचरे निकले जो डस्टबिन के द्वारा सफाई मित्रों को कलेक्शन में देना चाहिए।इसके लिए शहर के लोगों को जागरुक होने की जरूरत है। उन्होंने अपील की है कि नालियों में चटाई, झिल्ली, बोरियां न डालें। घर  दुकान के कचरे डस्टबिन में एकत्र कर रखें तथा सफाई मित्रों को दें।

 

स्वच्छ भारत मिशन की टीम काम कर रही है उन्हें सहयोग करे। सीएमओ से  भी फोन पर कहा गया कि आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुये बड़ी नालियों की सफाई, सब्जी बाजार,बस स्टैण्ड की सफाई के साथ सभी 30 वार्डो में बड़े  पैमाने पर सफाई करने की आवश्यकता है। इसके लिए सफाई कमाण्डो टीम गठन करे। खासकर बाजार की सफाई सुबह शाम दो बार कराई जाए। मौसमी बीमारी से बचाव के लिए सफाई आवश्यक है।

सफाई के दौरान भाजपा के शरद मराठा, पार्षद पति धनीराम यदु, गौरव राठी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट