महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 26 मई। झीरम नक्सल हमले की 12वीं बरसी के मौके पर कांग्रेसियों ने दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी। मालूम हो कि 25 मई 2013 को छत्तीसगढ़ के बस्तर में झीरम घाटी नक्सल हमला हुआ था। यह हमला देश के सबसे बड़े नक्सली हमलों में से एक था, जिसमें कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं सहित 30 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी। इनमें शहीद महेंद्र कर्मा, शहीद नंदकुमार पटेल, शहीद विद्या चरण शुक्ला, शहीद उदय मुदलियार सहित 30 से अधिक लोग शामिल हैं।
महासमुंद कांग्रेस कमेटी ने कल उनकी याद में पुष्पांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा में वरिष्ठ कांग्रेसी दाऊ लाल चंद्राकर, खिलावन बघेल अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी, निखिलकांत साहू नगर पालिका अध्यक्ष, लक्ष्मी देवांगन, हीरा बंजारे पूर्व मंडी अध्यक्ष, संजय शर्मा पूर्व प्रभारी महामंत्री, सोमेश दवे संयुक्त सचिव, गुरमीत चावला प्रभारी महामंत्री, नारायण नामदेव, राजू यादव, भरत ठाकुर, मिंदर चावला, तबरेज खान, सोनम रामटेके, मोती साहू, रवि साहू, टोमन सिंग कागजी, बसंत चंद्राकर, सन्नी महानंद, भानु सोनी एवं अन्य शामिल थे।