महासमुन्द
मारपीट, पति के खिलाफ शिकायत दर्ज
26-May-2025 3:47 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 26 मई। पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम मानपुर निवासी एक महिला ने अपने पति के विरूद्ध मारपीट करने की शिकायत दर्ज करायी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया नोमिषा उपाध्याय ने पटेवा थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि 24 मई की दोपहर करीब 12 बजे वह घर पर काम कर रही थी, तभी उसका पति दिनेश बघेल ने घरेलू बात को लेकर व पड़ोसी के यहां आना-जाना करती हो कहकर अश्लील गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्का, लात से नोमिषा के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पति की पिटाई से महिला के बाएं हाथ की हथेली, दाहिने पैर, सीना, गर्दन, दाहिने गाल में चोट लगी है। प्रार्थी नोमिषा की रिपोर्ट पर पटेवा पुलिस ने दिनेश बघेल के विरूद्ध बीएनएस की धारा 115-2, 296, 351-2 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे