महासमुन्द

महासमुंद स्टेशन में पुरी-गांधीधाम व पुरी-सूरत स्टापेज की मांग
24-May-2025 3:11 PM
महासमुंद स्टेशन में पुरी-गांधीधाम व पुरी-सूरत स्टापेज की मांग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,24 मई। जिला रेलवे स्टेशन में दो ट्रेनों का स्टॉपेज की आवश्यकता महसूस की जा रही है। जिसमें पहली मांग पुरी-सूरत-पुरी व दूसरी गांधीधाम-पुरी शामिल है।

 जानकारी मिली है कि हाल ही में जब सम्बलपुर डिविजन के डीआरएम यहां दौरे पर आये थे तो नागरिकों ने उक्त ट्रेनों का भी स्टॉपेज देने की मांग की है। वैसे भी उक्त द्वय ट्रेनों का स्टॉपेज की मांग लंबे समय से की जा रही है। परंतु रेल प्रशासन के स्टॉपेज देने में रूचि नहीं लिये जाने के कारण महासमुंद जिला क्षेत्र के लोगों की उपेक्षा साबित हो रही है। गौरतलब है कि महासमुंद जिला मुख्यालय तो है ही साथ ही इस मुख्यालय के आश्रित कई विकासखंड भी हंै। उन विकासखंडों में सैकड़ों गांवंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंं आते हैं। इन ग्रामों की संख्या व जिला मुख्यालय को देखते हुए इस रूट पर जिला मुख्यालय से गुजर कर जाने वाली ट्रेनों के स्टॉपेज की दरकार है। जिला मुख्यालय से सीधे कोलकाता जाने के लिये भी ट्रेन नहीं है। ऐसे में किसी को कोलकाता जाना हो तो उन्हें पहले रायपुर जाना पड़ता है। 

             

  साल 2010-11 में रेल प्रशासन ने दो माह के लिये क्रमश: विशाखापट्टनम से इलाहबाद प्रयागराज एवं पुरी-सोमनाथ-पुरी चलाने के बाद इसे बंद कर दी थी जो आज तक बंद है। वर्तमान में इन दोनों ट्रेनों में से विशाखापट्टनम इलाहबाद प्रयागराज ट्रेन की महत्ती आवश्यकता है। यदि रेल प्रशासन द्वारा इसे इस रूट में चलाता है तो यहां के लोगों को रायपुर जाकर सारनाथ एक्सप्रेस पकडऩे समस्या से मुक्ति मिलेगी। लिहाजा इसके स्टापेज की मांग उठाई गई है।


अन्य पोस्ट