महासमुन्द

निर्माणाधीन महतारी सदन का विधायक ने किया निरीक्षण
22-May-2025 4:40 PM
निर्माणाधीन महतारी सदन का विधायक ने किया निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 22 मई। सोमवार को महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खट्टी में निर्माणाधीन महतारी सदन का विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने निरीक्षण किया। निरीक्षण कर उन्होंने निर्माण के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित भी किया। उन्होंने निर्माण कार्य का पूरा जायजा लेते हुए किसी भी प्रकार की लापरवाही न करने ही हिदायत दी। बता दें कि प्रदेश के प्रत्येक ग्राम पंचायतों में ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने के साथ महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से महतारी सदन का निर्माण किया जाना है।

 

इस योजना के अंतर्गत महासमुंद विधानसभा के तीन गांव झलप, पटेवा और खट्टी भी शामिल है। सोमवार को खट्टी में निर्माणाधीन महतारी सदन का विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नए भारत के विकास में महिलाओं की सहभागिता लगातार बढ़ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आत्मनिर्भर भारत अभियान महिलाओं की क्षमता को देश के विकास के साथ जोड़ रहा है। प्रदेश के ग्राम पंचायतों में बनने जा रहा महतारी सदन भी इसी दिशा में एक प्रयास है। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को रोजगार दिलाने और उनको काम काज के लिए स्थान उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार गांवों में महतारी सदन बना रही है। निरीक्षण में उन्होंने अभी तक हुए कार्य एवं शेष कार्य संबंधी जानकारी अधिकारी से ली।

इस दौरान महासमुंद ग्रामीण मंडल महामंत्री माखन सिन्हा, वरिष्ठ भाजपा नेता संदीप घोष, शरद राव, सुरेश साहू, दूजराम साहू, मिथलेश सिन्हा सहित अन्य पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। मालूम हो कि महतारी सदन में कमरा, शौचालय, बरामदा, हॉल, किचन और स्टोररूम जैसी सुविधाएं रहेगी। पानी के लिए ट्यूबवेल के साथ वाटर हार्वेस्टिंग भी किया जाएगा। महिलाओं की सुरक्षा के लिए इसमे बॉउंड्रीवाल भी बनाए जाएंगे। इस प्रकार महिलाओं के लिए एक ऐसा वातावरण तैयार किया जाएगा जिसकी सहायता से वें अपना स्वयं का रोजगार कर सकती हैं।


अन्य पोस्ट