महासमुन्द

नवकिरण के छह अभ्यर्थियों का चयन वनक्षेत्रपाल-वनरक्षक, वायुसेेना में
22-May-2025 4:16 PM
नवकिरण के छह अभ्यर्थियों का चयन वनक्षेत्रपाल-वनरक्षक, वायुसेेना में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 22 मई। विनय कुमार लंगेह कलेक्टर महासमुंद के मार्गदर्शन एवं रवि साहू अपर कलेक्टर व नोडल अधिकारी महासमुंद के दिशा निर्देश में संचालित नवकिरण अकादमी व जिला ग्रंथालय महासमुंद के डी बसंत साव जिला समन्वयक नवकिरण अकादमी व जिला ग्रंथालय ने बताया कि वनविभाग के वनक्षेत्रपाल 2020, वायुसेना भती, वनरक्षक 2021 के फाइनल नतीजे घोषित हुए हैं। जिसमें नवकिरण अकादमी व जिला ग्रंथालय के छ: अभ्यर्थियों का विभिन्न विभागों के विभिन्न पदों पर चयन हुआ है।

उनमें सुनील कुमार बंजारे का चयन वनक्षेत्रपाल रेंजर के पद पर, पिलेश दीवान का चयन वायुसेना में, उमेश सोनवानी, हुमेश्वर ध्रुव, कु.ममता पटेल, कु. कांति ठाकुर का चयन वनरक्षक के पद पर हुआ है। नवकिरण अकादमी व जिला ग्रंथालय से पिछले 5 वर्षों में अब तक 71 से अधिक युवाओं का चयन विभिन्न विभागों के विभिन्न पदों पर हुआ है। इस उपलब्धि के लिए विनय कुमार लंगेह कलेक्टर महासमुंद, एस.आलोक सीईओ जिला पंचायत महासमुंद, रवि साहू अपर कलेक्टर व नोडल अधिकारी महासमुंद, विजय कुमार लहरे जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद व सदस्य सचिव नवकिरण अकादमी व जिला ग्रंथालय, एमजी सतीश नायर सहायक संचालक, नन्द किशोर सिन्हा आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया है। 


अन्य पोस्ट