महासमुन्द
बागबाहरा, 21 मई। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर पतेरापाली में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें उत्साह उमंग के साथ ग्रामवासी, सरपंच, उप सरपंच, समाज प्रमुख मितानिन आंगनबाड़ी रोजगार सहायक आदि शामिल हुए। तिरंगा झंडा के साथ देशभक्ति के नारे लगाते हुए रैली ने पूरे गांव का भ्रमण किया गया।
इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अलका चंद्राकर ने कहा -आज सेना के साथ देश का हर वर्ग हर धर्म हर जाति के लोग साथ हैं। सेना के पराक्रम वीरता को सलाम करते हैं। हमारे लिए जननी एवं जन्मभूमि सबसे प्रथम है। देश सुरक्षित है तो हम सब सुरक्षित हैं।
देश का नेतृत्व आज सशक्त हाथों में है। आज गांव-गांव में ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से तिरंगा यात्रा निकाली गई, जो हम सबके देश के प्रति प्रेम सेना के प्रति अगाध प्रेम को प्रदर्शित करता है। हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हमारे आन बान शान का प्रतीक है।
इस अवसर पर सरपंच पद्मिनी बांधे केशव यादव संतू चंद्राकर डोमार यादव ललित बांधे नेहा पटेल भूखन ठाकुर अनीता पटेल पूर्णिया शुक्ला संतोषी ठाकुर सेवक पटेल नेपाल ठाकुर पदमां बांधेसहित ग्रामवासी उपस्थित थे।