महासमुन्द

एचएसआरपी प्लेट के लिए शिविर तीन दिन में 281 लोगों ने किया आवेदन बागबाहरा में शिविर 20-21 को
16-May-2025 4:33 PM
एचएसआरपी प्लेट के लिए शिविर  तीन दिन में 281 लोगों ने किया आवेदन  बागबाहरा में शिविर   20-21 को

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुन्द, 16 मई।  केन्द्रीय मोटरयान अधिनियम 1988 एवं केन्द्रीय मोटरयान नियम 1989, साथ ही सडक़ परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा 06 दिसम्बर 2018 को जारी अधिसूचना तथा माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में छत्तीसगढ़ राज्य में 01 अप्रैल 2019 के पूर्व पंजीकृत प्रत्येक मोटर वाहन पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य में यह कार्य परिवहन विभाग द्वारा अधिकृत एजेंसी रू/ह्य क्रद्गड्डद्य रूड्ड5शठ्ठ ढ्ढठ्ठस्रद्बड्ड रुह्लस्र & क्रशह्यद्वद्गह्म्ह्लड्ड स्ड्डद्घद्गह्ल4 स्4ह्यह्लद्गद्वह्य रुह्लस्र के माध्यम से किया जा रहा है, जो राज्य के सभी परिवहन कार्यालयों में एचएसआरपी प्लेट लगाने का कार्य कर रही है।

इसी क्रम में, कलेक्टर महासमुन्द के निर्देश पर जिले में आमजन को जागरूक करने एवं सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से जिला परिवहन अधिकारी महासमुन्द द्वारा 13 से 15 मई  तक कलेक्टोरेट परिसर में तीन दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 281 वाहन स्वामियों ने ऑनलाइन आवेदन कर एचएसआरपी प्लेट हेतु प्रक्रिया पूर्ण की।

एचएसआरपी कार्य में निरंतरता एवं जन सुविधा को ध्यान में रखते हुए अगला शिविर जनपद पंचायत कार्यालय, बागबाहरा में आयोजित किया जाएगा। यह दो दिवसीय शिविर 20 एवं 21 मई 2025 को प्रात: 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक संचालित होगा। इच्छुक वाहन स्वामी इस शिविर में उपस्थित होकर ऑनलाईन आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। जिला परिवहन अधिकारी ने सभी वाहन मालिकों से आग्रह किया है कि वे समय पर अपने वाहन पर एचएसआरपी प्लेट लगवाकर नियमों का पालन करें एवं कानूनी कार्रवाई से बचें।


अन्य पोस्ट