महासमुन्द

टोंगोपानी खार में मिली शव की शिनाख्ति नुआपाड़ा ओडि़शा निवासी निकला
13-May-2025 4:24 PM
टोंगोपानी खार में मिली शव की शिनाख्ति नुआपाड़ा ओडि़शा निवासी निकला

 प्लास्टिक टेप से दोनों हाथ बंधे व मुंह पर चिपकाया था टेप

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,13 मई। जिले के कसेकेरा-घुचापाली-बागबाहरा मार्ग स्थित ग्राम टोगोंपानी के अमरैय्या खार के पास 9 मई को मिली अज्ञात युवक की लाश की शिनाख्ती हो गयी है। युवक ओडि़शा नुआपाड़ा शिव शक्ति नगर के मानस रंजन त्रिपाठी पिता मनबोध त्रिपाठी निकला। जो 8 मई शाम को किसी का इलाज करने अपनी मोटर सायकल से मौहाभांंठांंंंंंंंंंंंंं, संाल्हेभांठा गया था। साढ़े सात बजे के बाद उससे मोबाइल से संपर्क नहीं होने पर आसपास पतासाजी करने पर उसका पता नहीं चलने पर थाने में उसकी गुमशुदा रिपोर्ट दर्ज करायी गई थी।

जानकारी अनुसार बीते 10 अप्रैल को थाना नुआपाड़ा से एक गुमशुदगी की सूचना मिलने पर उनके परिजनों से तलब करने पर उन्होंने यहां आकर शव की शिनाख्ती मानस रंजन के रूप में की है। मृतक के दोनों हाथ पीठ की ओर प्लास्टिक टेप से बंधे हुये थे तथा मुंह में भी बहुत सारा टेप चिपकाया गया था। पुलिस को यह मामला हत्या की ओर इंगित कर रहा था। घटना के दिन उसकी शिनाख्ती नहीं होने पर पुलिस ने उसका शव महासमुंद में सुरक्षित रखवा कर विभिन्न कोणों से उसकी पतासाजी शुरू कर दी थी।

 

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय मानस रंजन ने फ ार्मेसी की पढ़ाई की थी और वह लोगों का इलाज करने भी जाया करता था। उसकी शादी 23 अप्रैल 25 को पिथौरा में हुयी थी। 8 मई को शाम वह अपनी टीव्हीएस मोटर सायकल लेकर इलाज करने निकला था। शव का पीएम पश्चात परिजनों को सौंप दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार प्रथम दृष्टया मृत्यु का कारण दम घुटने से प्रतीत होना बताया। परिणाम स्वरूप घटना स्थल का निरीक्षण, शव की स्थिति एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर अब तक की जांच में यह प्रतीत होने पर कि किन्ही अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी हत्या कर शव को छुपा देने के उद्देश्य से उक्त सूनसान जगह में फेंक दिया गया।

अत: कोमाखान थाना पुलिस ने घटना धारा 103-1,238 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में ले लिया है।


अन्य पोस्ट