महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,13मई। अब छत्तीसगढ़ बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों को सीजी बोर्ड की किताबें चलाना अनिवार्य है। वहीं केंद्रीय स्कूलों को सेंट्रल की किताबें चलाना होगा। यदि निजी स्कूलें ऐसा नहीं करती हंै तो उनकी मान्यता खतरे में पड़ सकती है। कई सालों से सीजी बोर्ड किताबों का प्रकाशन कर उसे छात्र-छात्राओं तक नि:शुल्क भेज रहा है। बावजूद अनेक निजी स्कूलों द्वारा मनमानी करते हुए निजी प्रकाशकों की पुस्तकें ही बच्चों को मनमाने दामों पर थमा रही हैं। फलस्वरूप गरीब पालकों की जेब पर इसका अतिरिक्त भार पड़ता है। इस साल शासन इसे लेकर सख्त हुई हैं और स्पष्ट कहा गया है कि हर हाल में सीजी बोर्ड की किताबें सीजी मान्यता वाली स्कूलों को चलाना होगा अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी अनुसार इस वर्ष 5वीं 8वीं बोर्ड की वजह से कुछ स्कूलों में पहले ही किताबें खरीद ली गई थी। ऐसे में निजी स्कूलों की अपील पर उन्हें 1 साल के लिए छूट प्रदान की गई है। लेकिन आने वाले समय में और भी सख्ती से इसका पालन कराया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार जिले में अनेक ऐसी प्राइवेट स्कूलें हैं जिनकी मान्यता सीजी बोर्ड से है, लेकिन वे अपने स्कूल में निजी प्रकाशकों की पुस्तकों से पढ़ाई करवाते हैं। ऐसे स्कूलों पर अब शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की तैयारी कर ली है।
कुछ सालों से लगातार शिकायतें आ रही थी कि निजी स्कूलें निजी प्रकाशकों की किताबों से अध्ययन करा रही है। शिकायतों के बाद अब शासन ने सख्ती से इसे लेकर कदम आगे बढ़ाया है। शिक्षा विभाग के इस निर्णय पर काम शुरू हो चुका है। वहीं अब प्राइवेट स्कूलों में सीजी बोर्ड के सिलेबस के आधार पर ही परीक्षा आयोजित होगी। पहले निजी प्रकाशकों के सिलेबस के आधार पर परीक्षा का आयोजन होता था। अब स्कूलों को पाठ्य पुस्तक निगम के डिपो से ही किताबें लेनी होंगी। किताबों को स्कैनिंग और पावती लेकर ही प्राइवेट स्कूलों को दिया जाएगा।
इसे लागू करने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग के अफसर अब निजी स्कूलों में औचक निरीक्षण करेंगे। इस दौरान अगर निजी स्कूल किताबें नहीं पढ़ाते पाए जाते हैं तो उन स्कूलों की मान्यता रद्द की जाएगी। हालांकि शासन ने कहा है कि स्किल्स डेवलपमेंट के लिए 1-2 किताबें कहानी या कविताओं वाली स्कूलें चला सकती है लेकिन शत-प्रतिशत किताबें शासन की ही चलानी होगी।
विभागीय जानकारी के मुताबिक डिपो से पुस्तकें लोड होते ही संकुल समन्वयक को जाएगा मैसेज कर दिया जाएगा कि इस तारीख को किताबें स्कूल पहुंच जाएंगी। किताबों को कैसे खाली करवाना है, स्कैनिंग कैसे करनी है, बांटी गई किताबों की जानकारी कैसे भरनी है, इसके लिए डीईओ, डीएमसी, बीआरसी और संकुल समन्वयक को ऑनलाइन ट्रेनिंग दी जा रही है।
जागेश्वर सिन्हा बीआरसीसी महासमुंद का कहना है कि शिक्षा विभाग की यह पहल महंगी किताबों का कारोबार करने वालों और किताबों पर कमीशन लेने वाले स्कूलों पर बड़ा प्रहार है। इस पर कार्रवाई की मांग लंबे वक्त से की जा रही थी। अब यह देखना होगा कि इसे अमल में लाने के लिए कैसे प्रयास किए जाते हैं। हालांकि जिस तरह की कार्रवाई चल रही है उसे देखकर माना जा रहा है। बता दें कि जिले की कुल 1700 स्कूलों में 120 स्कूलें निजी है। अकेले महासमुंद ब्लॉक में 70 निजी स्कूल हैं इनमें से अनेक स्कूलें सीजी बोर्ड से मान्यता प्राप्त है। इन स्कूलों में आदेश के बाद भी निजी स्कूलों द्वारा निजी प्रकाशकों की किताबों से अध्यापन कार्य कराने की शिकायतें मिल रही थी। शासन की मंशा है बच्चों को शत.प्रतिशत नि:शुल्क शिक्षा मिले। निजी किताबों की वजह से गरीब छात्र.छात्राओं को परेशान होना पड़ता था। फलस्वरूप इस बार सख्ती से इस ओर ध्यान दिया जा रहा है। हालांकि इस साल इसमें छूट दी गई है।
श्री सिन्हा ने बताया कि अनिवार्य शिक्षा के तहत स्कूलों में मुफ्त किताबें बांटी जानी है। स्कूल सरकारी हो या प्राइवेट स्कूलों को मुफ्त किताबें दी जाती हैं। जिले की सैकड़ों प्राइवेट स्कूल में पढने वाले हजारों बच्चे हर साल महंगी किताब खरीदने को मजबूर हैं। पालकों को 5 हजार रुपए हर साल अतिरिक्त खर्च करने पड़ते हैं। इससे राहत मिल सकती है। वहीं सीजी बोर्ड की किताबें नहीं पढ़ाने के संबंध में निजी स्कूलों का तर्क होता है कि शासन की ओर से किताबें देर से दी जाती हैं। या फिर किताबें बहुत पुरानी होती हैं। ऐसे कई विषय हैं जो सीजी बोर्ड के सिलेबस में नहीं हैं, इन्हें निजी स्कूल छात्रों के स्किल डेवलपमेंट के लिए मुफ्त किताबें बांटी जानी है। स्कूल सरकारी या निजी, सभी स्कूलों को किताबें दी जाएंगी।
उन्होंने कहा कि लगातार शिकायतें आ रही थीं कि निजी स्कूलें निजी प्रकाशकों की किताबों से अध्ययन करा रही है। शिकायतों के बाद शासन ने सख्ती से इसे लेकर कदम आगे बढ़ाया है। शिक्षा विभाग के इस निर्णय पर काम शुरू हो चुका है। अब प्राइवेट स्कूलों में सीजी बोर्ड के बली सिलेबस के आधार पर ही परीक्षा आयोजित होगी। पहले निजी प्रकाशकों के सिलेबस के आधार पर परीक्षा का आयोजन होता था। अब स्कूलों को पाठ्य ऐसे पुस्तक निगम के डिपो से ही किताबें लेनी ही होंगी।