महासमुन्द

पटवारी के साथ मारपीट, अफसर-कर्मी फेडरेशन ने निंदा की
13-May-2025 3:23 PM
पटवारी के साथ मारपीट, अफसर-कर्मी फेडरेशन ने निंदा की

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,13मई। कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन महासमुंद द्वारा गत दिनों पिथौरा विकासखंड के पेंड्रा वन में पदस्थ पटवारी विनय कुमार पटेल पर  कुछ ग्रामीणों ने 28 अप्रैल को मारपीट करते हुए कागजात फ ाडऩे पर राजस्व पटवारी संघ जिला महासमुंद के आवेदन के परिपेक्ष में संबंधित पटवारी विनय कुमार पटेल एवं संगठन से जानकारी प्राप्त की। इसके लिए कर्मचारी भवन महासमुंद में बैठक आयोजित कर आक्रोश व्यक्त कर घटना की निंदा की। मार्गदर्शक एवं कर्मचारी नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि पटवारी विनय कुमार पटेल से मारपीट किया जाना अत्यंत निंदनीय है। शासकीय कर्मचारी कार्यालय में भी सुरक्षित नहीं है।

 

मार्गदर्शक मंडल से उमेश भारती गोस्वामी ने कहा कि जिला प्रशासन इस पर अंकुश लगाते हुए कठोर कार्रवाई करें अन्यथा कर्मचारी जगत आंदोलन के लिए बाध्य होगा। अध्यक्षता करते हुए कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के जिला संयोजक टेकराम सेन ने बताया कि घटना के बाद से राजस्व पटवारी संघ जिला इकाई महासमुंद आंदोलनरत है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर उन पर कठोर कार्रवाई की जाए।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से पेंशनर संघ जिला संयोजक अशोक गिरी गोस्वामी, डॉक्टर रामकुमार चंद्राकर, चिंताराम साहू, दिलीप तिवारी, ओम नारायण शर्मा, राजेश शर्मा, मनीष ठाकुर,एसपी ध्रुव, रामकुमार साहू, सिराज बक्श, अजय कुमार बंजारे, तुलेंद्र सागर, राम नारायण चंद्राकर, अनिल कोसरिया, विनय पटेल, राकेश थवाईत, सागर गिरी गोस्वामी, कुबेर साहू, उमेश साहू सहित छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, पशु चिकित्सा संघ, राजस्व पटवारी संघ, वाहन चालक संघ, सहायक शिक्षक फेडरेशन, अजेक्स, अपेक्स, चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ सहित कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के पदाधिकारी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट