महासमुन्द

कर्मा माता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा-सम्मान समारोह में शामिल हुए साव
12-May-2025 3:48 PM
कर्मा माता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा-सम्मान समारोह में शामिल हुए साव

मंदिर परिसर में आहाता निर्माण के लिए 25 लाख की घोषणा

मंदिर परिसर में सामुदायिक भवन के लिए बसना विधायक ने की 21 लाख की घोषणा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,12 मई। उप मुख्यमंत्री अरुण साव कल शाम महासमुंद के बसना विकासखंड स्थित बोहारपार ग्राम में आयोजित कर्मा माता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी, बसना विधायक संपत अग्रवाल, विधायक कसडोल संदीप साहू, प्रदेश साहू संघ अध्यक्ष टहल सिंह साहू, प्रदेश साहू संघ उपाध्यक्ष मालकराम साहू, तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार साहू, बसना नगर पंचायत अध्यक्ष खुशबू अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू, जिला साहू संघ अध्यक्ष धरम दास साहू, भिखारी चरण साहू, नारायण साहू, तोषराम साहू, पंकज साव, टीकेश्वर साहू, अजीत साव, तुलाराम साहू, लालाराम साहू उपस्थित रहे।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने सर्वप्रथम नवनिर्मित कर्मा माता मंदिर में पुष्प अर्पित कर पूजा अर्चना की। इसके पश्चात आयोजित सम्मान समारोह में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अपने उद्बोधन में कहा कि बसना के ग्राम बोहारपार में बहुत ही सुंदर एवं भव्य कर्मा माता मंदिर की स्थापना की गई है। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण से सनातन की परंपरा और सनातन का विचार अवश्य ही फलीभूत होगा। भक्त माता कर्मा की महिमा बताए हुए उन्होंने कहा कि इस मंदिर का निर्माण केवल पूजा अर्चना के लिए ना होकर यहां से संस्कार भी पैदा हो, इसलिए इसका  निर्माण हुआ है।

 

कर्मा माता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं सम्मान समारोह में शामिल होने के बाद श्री साव ने मंदिर परिसर में आहाता निर्माण के लिए 25 लाख रुपए की घोषणा की। प्रदेश साहू संघ अध्यक्ष टहल सिंह साहू ने मंदिर निर्माण हेतु शुभकामना देते कहा कि आज के समय में घर में संस्कार बचाना जरूरी है, तब जाकर एक बेहतर समाज का निर्माण होगा। तभी माता कर्मा मंदिर का लक्ष्य सही मायनों में पूर्ण होगा।

बसना विधायक संपत अग्रवाल ने कहा कि मंदिर निर्माण हेतु इस क्षेत्र के सभी लोगों को शुभकामनाएं। जिन्होंने इस शुभ कार्य में अपना योगदान दिया। इसके पश्चात उन्होंने लोगों की मांग को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में सामुदायिक भवन के निर्माण हेतु विधायक निधि से 21 लाख रुपए की घोषणा की।


अन्य पोस्ट