महासमुन्द
कार की ठोकर से ग्रामीण घायल
12-May-2025 3:32 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,12मई। स्थानीय बागबाहरा रोड यातायात कार्यालय के समीप कार की ठोकर से एक बुजुर्ग घायल हो गया। घायल को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल व्यक्ति ग्राम भलेसर निवासी मोहन सिन्हा 57 वर्ष बताया गया है। घायल के पुत्र उत्तम सिन्हा ने कोतवाली पुलिस को बताया कि 10 मई को उसके पिता मोहन सिन्हा महासमुंद आया था। यातायात कार्यालय बागबाहरा रोड के समीप सुबह 8.30 बजे के आसपास कार चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए मोहन सिन्हा को ठोकर मार दिया जिससे उसे गंभीर चोंटे आई हैं।
आसपास के लोगों की सहायता से उसे स्टेशन रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर कार क्रमांक चालक के विरूद्ध बीएनएस की धारा 125, 281 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे