महासमुन्द

मालगाड़ी का डिब्बा बेपटरी
10-May-2025 4:01 PM
मालगाड़ी का डिब्बा बेपटरी

महासमुंद,10 मई।  शुक्रवार की अपरान्ह विशाखापट्नम से रायपुर की ओर जा रही मालगाड़ी का एक डिब्बा भीमखोज स्टेशन के आगे हाड़ाबंद  के पास पटरी से उतर गया। जानकारी के अनुसार एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन एआरटी ने मौके पर पहुंच कर रूट को क्लीयर करने का काम शुरू कर  दिया। आज सुबह 11 बजे समाचार लिखने तक आवागमन शुरू हो चुका है।बताया जाता है कि उक्त घटना दोपहर बाद 4 बजे के आसपास की है। रायपुर की ओर जाने वाली डाउन लाइन में रायपुर की ओर एन बॉक्स एमटी की रेक जा रही थी किमी भीमखोज, अरंड रेलवे स्टेशन के बीच में उक्त मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतर गया। बताया जाता है कि ड्रायवर एवं गार्ड ने उक्त घटना की सूचना अपने संबंधित अधिकारी को दी। इसके बाद एक्सीडेंट रिलिफ ट्रेन ने वहां पहुंच कर लाइन क्लीयरेंस का कार्य शुरू कर दिया।

रेलवे महासमुंद एईएन से मोबाइल से घटना की जानकारी लेने पर बताया कि मैं घटना स्थल पर नहीं हूं।

बहरहाल लाइन क्लीयरेंस के बाद आवागमन भी अधिक देर रात तक प्रभावित नहीं हुआ।


अन्य पोस्ट