महासमुन्द

सोसायटियों में खाद-बीज का भंडारण, वैवाहिक सीजन के बाद होगा उठाव
09-May-2025 4:53 PM
सोसायटियों में खाद-बीज का भंडारण, वैवाहिक सीजन के बाद होगा उठाव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 9 मई। शहर सहित अंचल भर के किसान कृषि कार्यों में जुट गए हैं। हालांकि शादी सीजन होने की वजह से इसमें कोई खास तेजी दिखाई नहीं दे रही है।

इधर, कृषि तथा सहकारी बैंकों में किसानों को ऋण स्वरूप खाद बीज देने के लिए पर्याप्त भंडारण कर लिया गया है। वहींए बीजों के लिए किसानों तथा समितियों के लिए दरें निर्धारित कर दी गई है। सप्ताह भर बाद कृषि कार्यों में अच्छी तेजी आने की उम्मीद है। हालाकिए अच्छी बारिश के बाद किसान खुर्रा बोनी के लिए हल चलाना प्रारंभ कर देते हैं।

सहकारी बैंक से मिली जानकारी के अनुसार खरीफ सीजन 2025-26 के लिए इस बार कुल 420 करोड़ रुपए ऋण वितरण का लक्ष्य रखा गया है। बीते साल 30जुलाई 2024 की स्थिति में कुल 82 हजार 504 किसान पंजीकृत हैं। अब और भी किसानों के बढऩे की उम्मीद जताई जा रही है। बीते माह भर में ही 13972 किसानों को 64 करोड़ 96 लाख 94 हजार रुपए का ऋण वितरण किया गया है। जून 15 के बाद से कृषि कार्यों में तेजी आने लगेगी। विभाग किसानों को अपील कर रहा है कि शीघ्र ही खाद बीज का उठाव करें। ताकिए गोदाम खाली हो तो पुन: खाद.बीज की रेग मंगाई जा सके।

खरीफ सीजन को देखते हुए इस बार सहकारी बैंक ने पर्याप्त खाद बीज का भंडारण कर लिया है। वर्तमान में कुल 17,387 टन खाद तथा 12231 क्विंटल बीज उपलब्ध है। इसमें यूरिया 4293 टन, सुपर फास्फेट 1351 टन, डीएपी 525 टन, पोटाशु 736 टन तथा इफको 186 टन उपलब्ध है। जबकि वितरण मात्र 637 टन ही हो पाया है।


अन्य पोस्ट