महासमुन्द

खड़े ट्रक से जा टकराई दूसरी ट्रक, चालक की मौत
09-May-2025 4:52 PM
खड़े ट्रक से जा टकराई दूसरी ट्रक, चालक की मौत

महासमुंद,9 मई। नेशनल हाईवे-53 में दो ट्रकों के बीच टक्कर में एक ट्रक के चालक की मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक फरार है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना जिले के सांकरा थाना क्षेत्र की है।

पुलिस के अनुसार बुधवार रात करीब 3 बजे ट्रक एमएच 21 बीएच 9765 के चालक ने बिना इंडिकेट किए लापरवाहीपूर्वक गाड़ी को चैनडीपा के पास नो पार्किंग में खड़ी कर दी थी,  वहीं इस ट्रक से एक अन्य ट्रक सीजी 04 पीएच 3515 का चालक जा भिड़ा। जिसके घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान मंदिर हसौद थाना इलाके के परसदा गांव निवासी दिनेश कुमार साहू के रूप में की गई है।

 

बताया जा रहा है कि दिनेश, बलांगीर से बल्ली लोड कर रायपुर की ओर जा रहा था। वहीं हादसे का पता लगते ही ग्रामीण मदद के लिए दौड़े। जहां दिनेशलोड कर रायपुर की ओर जा रहा था। वहीं हादसे का पता लगते ही ग्रामीण मदद के लिए दौड़े। जहां दिनेश लहूलुहान हालत में मिला। घटना की सूचना ग्रामीणों ने फौरन पुलिस को दी।

सांकरा थाना पुलिस ने बताया, सिर पर गहरी चोट आने के कारण दिनेश ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद गुरूवार को दिनेश का शव परिजनों के सुपुर्द किया। इस मामले में पुलिस बीएनएसएस धारा 194 के तहत विवेचना कर रही है।


अन्य पोस्ट