महासमुन्द
महासमुंद, 9 मई। उमस भरी चिलचिलाती गर्मी के बीच एक राहत भरी खबर है कि अगले 5 दिनों तक अब एक बार फिर मौसम करवट बदलेगा। फलस्वरूप तापमान में गिरावट के आसार हैं। इस बीच गरज-चमक के साथ बारिश तथा ओला वृष्टि की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है। विभागीय अधिकारियों ने जिले को येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। फिर एक बार गर्मी ने लोगों को हलाकान कर रखा है। इस बीच आज अगला 5 दिन बदली बारिश में बीतने की जानकारी मिली। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण बस्तर समेत प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी तूफ़ान के साथ बारिश हो सकती है। जानकारी के अनुसारए छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आज बारिश होने की संभावना है।
बताया जा रहा है कि वेस्टर्न डिस्टर्बेस और विभिन्न द्रोणिकाओं के असर से प्रदेश के कई हिस्सों में 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी.तूफान आ सकता है। साथ ही बारिश और ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसारए महासमुंद सहित आसपास के लगे जिलों में भी तेज अंधड़ के आसार दिखाई दे रहे हैं।