महासमुन्द
पुरानी रंजिश, अधेड़ पर चाकू से हमला, जुर्म दर्ज
09-May-2025 3:58 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 9 मई। सरायपाली के सरकारी अस्पताल में एक व्यक्ति ने पुरानी रंजिश के चलते अधेड़ पर चाकू से हमला कर कर दिया। मामला सरायपाली थाना क्षेत्र की है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस के बताए जानकारी के अनुसार प्रार्थी जोगेंद्र कुमार साव ने शिकायत में बताया कि 6 मई को सुबह करीब 8 बजे ग्राम पाटसेंद्री निवासी वीरेंद्र कुमार साव 40 साल पड़ोसी खगेश्वर बरिहा के घर काम करने गया था। करीब 11.30 बजे गांव के ईश्वर बरिहा ने पुरानी रंजिशवश हत्या करने की नीयत से वीरेंद्र कुमार साव के सीने में चाकू मार दिया। हमले के बाद उन्हें उपचार के लिए सरायपाली सीएचसी में भर्ती कराया गया है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे