महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,9 मई। राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं प्रभातफेरी समिति इमलीभांठा महासमुंद द्वारा कृषि एवं बीज विकास निगम अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा चन्द्रहास चंद्राकर का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर प्रभातफेरी निकाली गई। श्री चंद्राकर ने इस अवसर पर कहा कि आप सभी के
आशीर्वाद व स्नेह से मुझे बड़ी जिम्मेदारी छग सरकार द्वारा दी गई है । किसानों की तरक्की व खुशहाली के लिये हरसंभव प्रयास करते हुए ऐतिहासिक कार्य करने के लिये प्रतिबद्घ रहूंगा।
कार्यक्रम में उपस्थित नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी ने प्रभातफेरी समिति की तारीफ की। समिति के सांस्कृतिक प्रभारी टेकराम सेन ने कहा कि चन्द्रहास चंद्राकर नेतृत्व क्षमता के धनी हैं। उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर हम समिति की ओर से उन्हें बधाई देते हैं। संचालन करते हुए टेकराम सेन ने कहा कि इमलीभांठा प्रभातफेरी समिति निरंतरता बनए रखने में सफल रहा है।
सम्मान समारोह के अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, नवनियुक्त पार्षद सुनैना ठाकुर,जय देवांगन, माखन पटेल को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान समिति के वरिष्ठ सदस्य एवं लोक गायक लालाराम साहू एवं डीआर सोरी ने भजन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर हनीश बग्गा, राहुल चंद्राकर,नीलमणी चंद्राकर, हीरा सिंह साहू, तीरथदास वैष्णव, सुदामा मिश्रा, विजय चंद्राकर,पूरन, नेमीचंद अग्रवाल, दाऊलाल अग्रवाल, गोवर्धन साहू, मानिक विश्वकर्मा सहित प्रभातफेरी समिति के सदस्य उपस्थित थे ।