महासमुन्द
गर्भवती को ईंट से मारा, जुर्म दर्ज
07-May-2025 7:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,7 मई। बागबाहरा के वार्ड 14 पोटरपारा में गर्भवती को गाली-गलौज करते हुए ईंट से मारने का मामला सामने आया है। महिला ने घटना की रिपोर्ट बागबाहरा थाने में की है।
प्रार्थी पूजा चौहान ने पुलिस को बताया कि 5 मई की रात्रि साढ़े 8 बजे व परिवार को खाना परोस कर घर में बैठी थी।
तभी मोहल्ले का सूरज उर्फ सन्नी मानिकपुरी घर के दरवाजा के पास आकर उससे पानी मांगा। उसने सूरज को पानी दी।
पश्चात पानी पीकर जाते समय सूरज ने अश्लील गाली-गलौच करते हुए ईंट से महिला को मार दिया। महिला ने पुलिस को बताया कि वह 4 माह की गर्भवती है। ईंट से चोट के कारण उसे पीठ पर काफी दर्द हो रहा है। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध बीएनएस की धारा 115-2, 296 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे