महासमुन्द

सुशासन तिहार में समस्याओं के होंगे जल्द समाधान-योगेश्वर राजू सिन्हा
07-May-2025 4:57 PM
सुशासन तिहार में समस्याओं के होंगे जल्द समाधान-योगेश्वर राजू सिन्हा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 7 मई। प्रदेशभर में सुशासन तिहार के अंतर्गत समाधान शिविर का आयोजन अलग.अलग ग्राम पंचायतों व नगरीय निकाय क्षेत्रों में किया जा रहा है। इस संबंध में महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा है कि यह शिविर जनता की समस्या को दूर करने के लिए लगाया जा रहा है। साथ ही  उनकी मांगों को पूरा भी किया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित भी किया गया है।

 

सोमवार को महासमुंद विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत बिरकोनी में आयोजित समाधान शिविर में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। उन्होंने वहां लगे स्टॉल का अवलोकन कर आए हुए आमजन से चर्चा की। उनसे चर्चा के दौरान उन्होंने आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिए गए समस्या संबंधी आवेदन का निराकरण त्वरित किया जाएगा। उन्हें पूरा भरोसा दिलाया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन की सरकार हर वर्ग के साथ न्याय कर रही है। इसलिए प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति के समस्या का समाधान किया जाएगा। सुशासन तिहार के अंतर्गत लगने वाले स्टॉल में प्रदेश सरकार की विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में भी जानकारी दी जा रही है। इससे लोगों तक एक.एक योजनाओं की जानकारी पहुंच रही है।

विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने सुशासन तिहार से संबंधित समाधान शिविर के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि शिविर में आने वाले प्रत्येक व्यक्तियों को सरकार की योजनाओं की जानकारी देना है। जनता की ओर से किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। जनता सर्वोपरि है उनके समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करने के प्रयास करना है।


अन्य पोस्ट