महासमुन्द

शादी में विवाद, युवक पर चाकू से हमला
07-May-2025 3:55 PM
शादी  में विवाद,  युवक पर चाकू से हमला

महासमुंद,7मई। पिथौरा में शादी मायन कार्यक्रम के दौरान गाना बजाने की बात पर विवाद हो गया। पश्चात आरोपी ने युवक पर चाकुनुमा हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पिथौरा पुलिस ने मामला दर्ज किया है।  मिली जानकारी के अनुसार मंदिर चौक पिथौरा निवासी कुनाल रोहिल्ला ने पुलिस को बताया कि  6 मई को वह अपने मित्र प्रेमराज रौतिया के मायन कार्यक्रम में शामिल होने गया था। वहां गाना बजाने की बात को लेकर अर्श उर्फ  टार्जन यादव से उसका विवाद हो गया। लोगों की समझाइश के बाद दोनों को घर भेजा गया। कुछ देर बार प्रार्थी अपने एक मित्र के साथ खाना खाने ढाबा जा रहा था तभी आरोपी ने उसके मोबाइल पर गाली-गलौज करते हुए उसे बड़े मैदान पर आरोपी द्वारा गाली गलौच करते हुए चाकुनुमा लोहे के हथियार से उसके गले पर वार किया। जिससे कुनाल के कान के पास गंभीर चोंट आई हैं।

 

प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी टार्जन यादव के विरूद्ध बीएनएस की धारा 115-2, 296, 351-2 के तहत अपराध दर्ज किया है।


अन्य पोस्ट