महासमुन्द
पीएम श्री तुमगांव में प्रवेश के लिए लॉटरी 7 को
06-May-2025 4:27 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 6 मई। पीएमश्री सेजेस तुमगांव में कक्षा 1 के अलावा अन्य कक्षाओं में रिक्त सीटों के लिए विभागीय अधिकारियों, शिक्षकों, एवम पालकों के समक्ष प्रवेश हेतु 7 मई को सुबह 9 बजे लॉटरी निकाली जाएगी। जानकारी के अनुसार कक्षा एक के लिए लगभग 80 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं जिसमें से 48 विद्यार्थियों का प्रवेश होना है।
इसी तरह अन्य कक्षाओं मे रिक्त सीट के लिए भी लॉटरी निकाली जाएगी। सभी पालकों से अपेक्षा की जाती है कि वे निर्धारित तिथि एवम् समय पर विद्यालय में उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। यह जानकारी संस्था के प्राचार्य लंकेश कुरील ने दी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे