महासमुन्द

अंधड़-बारिश से कटाई प्रभावित
06-May-2025 3:55 PM
अंधड़-बारिश से  कटाई प्रभावित

 महासमुंद, 6 मई। कृषि उपज मंडी पिटियाझर में रबी सीजन के लिए धान खरीदी के पहले दिन बोहनी नहीं हो पाई। यानी प्रथम दिन एक भी किसान यहां धान लेकर नहींं पहुँचे। जबकि, यहां कुछ मिलर बोली के लिए पहुँचे थे। जिन्हें इंतजार करना पड़ा। जबकि, धान खरीदी के लिए कृषि उपज मंडी में सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा चुकी है।

  मिली जानकारी के अनुसार खरीफ सीजन का धान किसानों से सीधे सरकार समर्थन मूल्य में खरीदती है। ऐसे में किसानों को परेशानी नहीं होती। लेकिन, ग्रीष्मकालीन फसल को किसानों को साहूकारों को औने-पौने दाम पर बेचना पड़ता था। इसे देखते हुये मंडी में पिछले 2 सालों से धान तहत धान की बोली लगाई जाती है। मंडी में धान का उचित दाम जिसके बाद से ही कृषि उपज मंडियों में पिछले दो सालों से रबी और किसानों को मंडी में उचित दाम मिलने से मंडियों में धान की आवक लगातार बढ़ी।

 

इन दिनों करीब सप्ताह भर से आंधी और बारिश की वजह से खेत गीला हो गया है। जिसकी वजह से कटाई प्रभावित हुई है। यही कारण है कि मंडी तक धान नहीं पहुंचा। कोई सप्ताह 10 दिनों बाद फसल कटाई में भी तेजी आएगी जिसके बाद किसान धान लेकर मंडी पहुंचेंगे।

मंडी सचिव पूरन सिंह कश्यप ने बताया कि किसानों से लगातार अपील की जा रही है कि वे उपज बेचने मंडी पहुंचें। यह व्यवस्था किसानों को उनकी उपज का सही दाम मिले इसलिए किया गया है। उन्होंने कहा कि पहले दिन भले ही एक भी किसान नहीं पहुंचे। लेकिन धीरे-धीरे किसान धान बेचने यहां पहुंचेंगे।


अन्य पोस्ट