महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 5 मई। नीट परीक्षा रविवार को शहर के 4 केंद्रों में कड़ी सुरक्षा के बीच आहुत हुई। इस बार किसी तरह की गड़बड़ी ना हो, इसके लिए एक पाली में ही 2 से 5 बजे तक परीक्षा आयोजित की गई थी। कल हुई परीक्षा के लिए शहर में केंद्रीय विद्यालय, पॉलिटेक्निक कॉलेज, वल्लभाचार्य कॉलेज, बॉयज स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। जहां कुल 1106 पंजीकृत परीक्षार्थियों ने फार्म भरा था। इनमें से 1069 उपस्थित तथा 37 अनुपस्थित रहे। युवतियों को पैंट टी शर्ट और कान की बालियां न पहनने की हिदायत के बीच भी छात्राएं कानों में बालियां पहनकर आ गई थी। केन्द्र में प्रवेश के लिए उन्हें बालियां निकलवाना अनिवार्य था। अत: चेकिंग के बाद में किसी तरह सुनारों के दुकान में पहुंची और बालियां कटवाई। नीट के एग्जाम में 720 पूर्णांक वाले प्रश्नपत्र में कुल 180 सवाल पूछे गए।
इस बार पुलिस जवानों के साथ-साथ डीएसपी रैंक के अफसरों की भी परीक्षा केंद्रों में ड्यूटी लगाई गई थी। इसके अलावा 2 पेट्रोलिंग वाहनें भी परीक्षा केंद्रों में लगातार पेट्रोलिंग करती रही। परीक्षा केंद्रों में घुसने के पूर्व बकायदा डिटेक्टर से परीक्षार्थियों को डिटेक्ट किया गया। परीक्षा हॉल में हाफ शर्ट पहनने की ही अनुमति थी। जांच के दौरान छात्राओं को कान की बालियां तथा छात्रों को हाथ में पहने कड़े उतरवाए गए। साथ ही पॉलिटेक्निक वल्लभाचार्य कॉलेज काफी दूर होने की वजह से छात्र-छात्राओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
परीक्षा पूर्व सेंटर में प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की चेकिंग की गई। हाथ में बंधे धागे, ताबीज और माला को भी उतरवाया गया। सिर्फ पारदर्शी पानी बॉटल और पारदर्शी कम्पास रखने की छूट रही। इस बीच ज्यादातर कैंडिडेट लोअर और हाफ टी, शर्ट में एग्जाम सेंटर पहुंचे। धातुओं से निर्मित किसी भी प्रकार की सामग्री जैसे ज्वेलरी, कड़ा पहनकर आने वालों को सेंटर में प्रवेश नहीं दिया गया। परीक्षा केंद्र में स्टूडेंट्स को सुबह 11 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक प्रवेश करना था। दस्तावेज वेरिफिकेशन की प्रक्रिया के बाद दोपहर 2 से शाम 5
बजे तक परीक्षा आयोजित हुई।
जिला नोडल अधिकारी रवि कुमार साहू ने बताया कि नीट की परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय में केन्द्रीय विद्यालय, आत्मानंद स्कूल समेत चार जगहों को एग्जाम सेंटर बनाया गया था। नीट की परीक्षा में 1106 में से 1059 परीक्षार्थी शामिल हुए। जबकि 47 अनुपस्थित रहे। किसी भी केन्द्रों में नकल के प्रकरण नहीं मिले। उडऩदस्ता टीम के द्वारा परीक्षा केन्द्रों में निरीक्षण किया गया। परीक्षार्थियों ने बताया कि बॉयोलॉजी के सवाल सरल थे। इसकी तुलना में फिजिक्स थोड़ा टफ रहा। लेकिन पेपर अच्छा आया था। परीक्षा के दौरान टाइम मैनेजमेंट करने में थोड़ी दिक्कतें आई। अरेंज करने वाले क्वेश्चन में बहुत दिक्कतें हुई। कुछ सवालों को सॉल्व करने में काफी टाइम लग गया। पेेपर आसान नहीं थे। सवाल मीडियम टू डिफिकल्ट था। क्वेश्चन सॉल्व करने में समय लग रहा था।
मालूूम हो कि परीक्षा सेपहले ही निर्देश दिया गयाथा कि परीक्षार्थी खुला या पैक किया गया खाने का सामान एग्जाम सेंटर पर लेकर न जाएं। बड़े बटन वाले कपड़े और मोटे सोल वाले जूते पहनकर न जाएं। ब्लूटूथ गैजेट्स, स्पाई कैमरा, माइक्रो चिप जैसा कोई भी सामान जिससे चीटिंग में सहायता हो किसी भी तरह का स्टडी मैटीरियल जैसे नोट्स, पेपर का टुकड़ा, ज्योमेट्री बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, स्टेशनरी और पेन ड्राइव जैसी चीजें न लेकर जाएं। मोबाइल फोन्स, ब्लूटूथ डिवाइसेज, इयरफोन्स, माइक्रोफोन्स, पेजर्स, स्मार्टवॉच, हेल्थ बैंड्स जैसे कम्युनिकेशन डिवाइसेज एग्जाम सेंटर पर बैन है। वॉ लेट, बेल्ट, कैप, ब्रेसलेट, कैमरा, ज्वैलरी या किसी भी तरह का मेटल का सामान एग्जाम सेंटर पर अलाउड नहीं है।