महासमुन्द

श्रम पंजीयन-नवीनीकरण शिविर
03-May-2025 8:42 PM
श्रम पंजीयन-नवीनीकरण शिविर

महासमुंद, 3 मई। मजदूर दिवस एवं सुशासन तिहार के अवसर पर कल शुक्रवार को ग्राम जामली विकासखंड महासमुंद में पंजीयन  एवं नवीनीकरण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें श्रम न्यायाधीश संघपुष्पा भतपहरी की उपस्थिति में मोबाइल एप्प के माध्यम से 20 श्रमिकों का त्वरित पंजीयन करते हुए पंजीयन कार्ड प्रदान किया गया। श्रमिक पंजीयन कार्ड प्राप्त होने पर आवेदकों ने शासन एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया।


अन्य पोस्ट