महासमुन्द
महासमुंद, 3 मई। एक राष्ट्र एक चुनाव पर महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने इसे देश के लिए आवश्यक बताया है। उन्होंने कहा है कि एक राष्ट्र एक चुनाव से देश और समृद्धि होगा। साथ ही विकास कार्यों को गति मिलेगी। जारी प्रेस विज्ञप्ति में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा है कि एक राष्ट्रए एक चुनाव भारत सरकार द्वारा देश में सभी एक ही दिन या एक विशिष्ट समय सीमा के भीतर विचाराधीन एक प्रस्ताव है, जिसका उद्देश्य चुनाव लागत में कटौती करना है।
इसके सबसे उल्लेखनीय प्रस्तावों में से एक लोकसभा और सभी राज्यों में विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराना है। एक राष्ट्रए एक चुनाव से सार्वजनिक धन की बचत होगी। प्रशासनिक व्यवस्था और सुरक्षा बलों पर तनाव कम होगा। नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार देश में प्रत्येक वर्ष कम से कम एक चुनाव होता हैए इन चुनावों के चलते विभिन्न प्रकार के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष नुकसान होते हैं। चुनाव की आर्थिक लागत अधिक है, इसके अलावा अन्य वित्तीय लागतें भी हैं। देश की आजादी के बाद भी कुछ सालों तक एक साथ चुनाव हुए हैं।