महासमुन्द

सुष्मिता ने पास की नेट की परीक्षा
03-May-2025 5:04 PM
सुष्मिता ने पास की नेट की परीक्षा

ऑल इंडिया में 57 रैंक हासिल 

महासमुंद, 3 मई। जिले के ग्राम बलौदा की सुष्मिता भोई ने देश की सबसे कठिन पात्रता परीक्षाओं में से एक नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। सुष्मिता ने प्राणिविज्ञान विषय में ऑल इंडिया 57 रैंक हासिल की है। उच्च शिक्षा विभाग में विज्ञान विषय में सहायक प्राध्यापक बनने के लिए देश के सबसे बड़े संगठन वैज्ञानिक व औद्योगिक अनुसंधान परिषद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के माध्यम से नेट की परीक्षा का आयोजन किया गया।  इस परीक्षा में पूरे भारत में सुष्मिता ने प्राणी विज्ञान विषय में ऑल इंडिया 57 रैंक हासिल की है। आरंभ से ही मेधावी सुष्मिता की स्कूल शिक्षा से स्नातक तक की शिक्षा गांव के ही शासकीय संस्थानों में हुई है। 

वर्तमान में सुष्मिता स्व.राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय, सरायपाली
में प्राणिशास्त्र के अतिथि व्याख्याता के पद पर कार्यरत है। सुष्मिता के पिता कृष्ण कुमार भोई शासकीय शिक्षक हैं व माता प्रभावती भोई गृहिणी हैं। 
सुष्मिता की इस सफलता पर बलौदा व सरायपाली महाविद्यालय परिवार के शिक्षकोंए परिजनों ने बधाई दी।


अन्य पोस्ट