महासमुन्द
पुरानी रंजिश, डंडे से मारपीट, केस दर्ज
01-May-2025 3:37 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,1 मई। सिटी कोतवाली में सुबह टहलने गए व्यक्ति के साथ पुरानी रंजिश के चलते गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर डंडे से मारपीट करने का मामला सामने आई है। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर ली है। पुलिस के बताए जानकारी के अनुसार प्रार्थी हेमंत बोथरा ने बताया कि प्रिया वस्त्रालय का संचालक हूं। 21 मार्च को भ्रमण करने के लिए मेघ बसंत गया था। सुबह करीब 7.30 बजे महेन्द्र जैन निवासी मेघ बसंत महासमुंद ने पुरानी रंजिशवश अपने घर से डंडा लेकर आया और मुझे गाली देकर जान से मारने की धमकी देते हुये डंडे से अचानक हमला कर दिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे