महासमुन्द

जीवन में मित्र बनाओ तो सुदामा जैसा - आचार्य नरेंद्र नयन
30-Apr-2025 4:05 PM
जीवन में मित्र बनाओ तो सुदामा जैसा - आचार्य नरेंद्र नयन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 30 अप्रैल।
स्थानीय बीटीआई रोड स्थित खैरा बाड़ा में ऊषा कमल नारायण चंद्राकर, शिल्पा सपन चंद्राकर परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के सातवें दिन भगवताचार्य नरेंद्र नयन शास्त्री द्वारा द्वारिका दर्शन, सुदामा चरित्र, कृष्ण उद्धव संवाद के साथ श्रीमद् भागवत कथा का समापन फूलों की होली के साथ हुआ।

आचार्य नरेंद्र नयन शास्त्री (चाय वाले बाबा) सिलयारी धाम के श्रीमुख से भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण के लीलाओं का आनंद लिया।  आचार्य  नरेंद्र नयन ने सुकदेव जी महाराज द्वारा राजा परीक्षित को सुनाए गए सुदामा चरित्र का भी वर्णन किया। उन्होंने कहा कि सुदामा जैसे मित्र होना सौभाग्य की बात है। सुदामा ने श्रापित चने को खाकर गरीबी का सारा दोष अपने उपर ले लिया। उन्होंने माताओं-बहनों से कहा कि सुदामा की पत्नी देवी सुशीला पतिव्रता नारी थीं। उन्होंने कभी अपने पति सुदामा जी से शिकायत नहीं की। अभाव में भी प्रभु भक्ति में लीन रहे। आज मनुष्य को कष्ट आने पर भगवान याद आता है। लेकिन, सुदामा ने हर क्षण केवल हरिनाम का जाप किया। हरे राम-हरे कृष्ण नाम के सहारे पूरा जीवन व्यतीत कर दिया। उन्होंने कहा कि अच्छा श्रोता मिलने से वक्ता के हर शब्दों का महत्व बढ़ जाता है। 

 

आज भागवत कथा सुनने सैकड़ों लोग सपन चंद्राकर के निवास खैरा बाड़ा में पहुंचे हैं। चार घंटे बैठकर कथा सुनना भी एक साधना के समान है। आप सभी यहां बैठकर जो साधना कर रहे हैं, उस पर बांकेबिहारी लाल की नजर है। आप सभी को भगवान का आशीर्वाद मिल रहा है। जो परम सौभाग्य की बात है। आज कथा श्रवण के दौरान सैकड़ों लोग कथा स्थल पर देर शाम तक उपस्थित रहे।  कल 30 अप्रैल को तुलसी वर्षा, हवन पूर्णाहुति, भंडारे का आयोजन किया गया है। कथा कौशल्या चंद्राकर, कमला-भूषण चंद्राकर, लता नुकेश चंद्राकर, सती शिव चंद्राकर, अंजना राजू चंद्राकर, नेता सतीश चंद्रवंशी, अरविंद चंद्राकर, साक्षी यश चंद्राकर, अनिल संध्या चंद्राकर, चेतन श्रद्धा चंद्राकर, अनुराग एकता चंद्राकर, सक्षम चंद्राकर, समर्थ, समृद्ध, संस्कृति, स्वर्णा, सृजन सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट